गुरुवार, 25 अगस्त 2016

जैतापुर में दही हांडी का प्रोग्राम

जैतापुर गांव में भगवान कृष्ण के जन्म पर
हर साल दही हांडी का कार्यक्रम
बड़े धामधाम से मनाया जाता है .
इस बार भी आयोजित हुआ.जहां बच्चे जवान,बुढ़े
व महिलायें इस कार्यक्रम में शामिल हुये
और कार्यक्रम को सफल बनाया.कार्यक्रम
काफी अच्छा रहा.कार्यक्रम के आयोजक जयचन्द प्रजापति
का कहना है कि इस बार बारिश हो जाने
के कारण दही हांडी नहीं फोड़ी जा सकी क्योकिं टीम
समय पर नहीं आ सकी.इस कार्यक्रम में मुलायम,विमल,
जयचन्द,सुनील,लल्लू,अमृतलाल,कोमल,प्रेमचन्द्र आदि कई
गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे....

बुधवार, 24 अगस्त 2016

जैतापुर के मुलायम सिंह यादव(jaitapur ke mulayam singh yadav)

बेहद शान्त व सरल स्वभाव के मुलायम सिंह यादव का
जन्म इलाहाबाद जनपद के हंडिया तहसील के गाँव
जैतापुर में 11जनवरी 1990 को एक साधारण परिवार
में हुअा था.पिता अमृतलाल यादव के चार पुत्रों में तीसरे
नंबर के पुत्र हैं.मुलायम चार के चार भाई क्रमशः रामजी,श्यामजी,
तथा कोमल यादव हैं.दो बहनें हैं जिनका नाम वनदेवी और खुशबू
है.

मुलायम के पिता तीन भाई हैं.इनके पिताजी धार्मिक विचारधारा के हैं.
माता कानाम सुरेमादेवी है.एक भयानक रोग के चलते मां का साया
बचपन से छूट गया.मां के मृत्यु के साथ पूरा परिवार मां के विहीन हो गया.
लेकिन पिता जी हिम्मती स्वभाव के थे किसी तरह परिवार का पालनपोषण कर
अपने समस्त बच्चों की शिक्षा पूरी कराई.मुलायम की शादी पुष्पा यादव से
20फरवरी 2015 को हुई.पत्नी भी उदार किस्म की है.पति के सहयोग करने में
सदैव तत्पर रहती है.

मुलायम की प्राथमिक पढ़ाई प्राथमिक पाठशाला जैतापुर स्थित सरकारी
स्कूल में हुई.इंटर की पढ़ाई हंडिया स्थित महर्षि कालेज से हुई.विभिन्न
परिस्थितियों को झेलते हुये बालक मुलायम की आगे शिक्षा सैदाबाद स्थित
राजकीय महाविद्यालय से स्नातकोत्तर तक डिग्री हासिल की.

बेहद मिलनसार प्रवृत्ति की भावना मुलायम की है.हंसमुख स्वभाव,गरीबों की
मदद के लिये हमेशा उत्सुक रहते हैं.ईमानदार प्रवृत्ति है.किसी भी कार्यक्रम
में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना इनकी रूचि है.सामाजिक कार्यों में विशेष रूचि है.
गांव में ही रहकर सरकारी जांब की तैयारी कर रहे हैं.

सुबह जल्दी उठना व दौड़ लगाना इनकी रूचि है.स्वास्थ के प्रति सचेत रहते
हैं.उनका कहना है कि स्वास्थ के बिना जीवन शून्य है.कई दफे मुंबई भी गये
लेकिन बाहर इनके लिये अनूकूल नहीं रहा.बीमारियों का भी सामना करना पड़ा.
इस समय घर पर रह कर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं.

खेतीबाड़ी में भी विशेष रूचि रहती है.बिल्कुल कह लीजिये की मुलायम जी
जमीन से जुड़े हैं.अरई बाजार में इनका उठना बैठना रहता है.मुलायमजी
हमारे घर भी आते रहते हैं.हम तो ईश्वर से प्रार्थना करेंगें कि मुलायम का जीवन
बढ़ता रहे और ऊंचाइयों को छूते रहें.मां बाप का नाम रौशन करें तथा अपने
गांव समाज का नाम रौशन करते रहें.यही दुआ हमारी है..धन्यवाद

                                                -----प्रसिध्द लेखक
                                                जयचन्द प्रजापति'कक्कू'

रविवार, 21 अगस्त 2016

जैतापुर में धूमधाम से पन्द्रह अगस्त मनाया गया

जैतापुर में स्वतंत्रता दिवस पर
लोगों ने खूब जश्न मनाया वहीं प्राथमिक
पाठशाला जैतापुर तथा फुनईराम विद्यालय
के बच्चों ने धूमधाम से पंद्रह अगस्त मनाया.
बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर लोगों
का मनमोह लिया.इस अवसर पर अध्यापक व
गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे....


           जयचन्द प्रजापति

बारिश से जैतापुर के किसान खुश

जैतापुर के किसान अच्छी बारिश
से खुश नजर आ रहे हैं.कई दिन
लगातार बारिश से किसानों के चेहरे पर
प्रसन्नता के भाव नजर आ रहे हैं क्योंकि
धान की फसल के लिये लाभदायक है.
इन दिनों धान की फसल काफी अच्छा है
कई किसानों ने बताया की लगातार बारिश से
धान की फसल बहुत बढ़िया विकास
कर रही है....

       जयचन्द प्रजापति

सोमवार, 4 जुलाई 2016

जैतापुर में नरेगा का कार्य तेजी से...

जैतापुर न्यूजःजैतापुर के प्रधान दयाशंकर के नेतृत्व में

नरेगा का कार्य तेजी से हो रहा है.गाँव में
जहाँ आने जाने के रास्ते नहीं है.वहाँ
कार्य कराया जा रहा है.गाँव के इस तरह के विकास से
गाँव में खुशी का माहौल बना है.इसी बहाने
मजदूरों को रोजगार भी मिल रहा है..


गुरुवार, 30 जून 2016

जैतापुर गाँव खुशहाल गाँव

जैतापुर गाँव अगर देखा जाये तो
यह एक संपन्न गाँव माना जाता है.
सभी लोग प्रसन्न हैं.खुशहाल पुर्ण
जीवन व्यतीत करता यह गाँव
पढ़ा लिखा व समझदार है.सहयोग
की भावना इस गाँव में प्रबल देखने
को मिलती है...

 कुछ लोग अभी गाँव में गरीब है
उनके लिये विकास हेतु प्रयास किये
जा रहे हैं ताकि वे भी अपना जीवन
मधुमय बना सके..


----------jaychand prajapati

बारिश न होने से जैतापुर के किसान चिन्तित

बारिश न होने से जैतापुर
के किसान बहुत चिन्तित
नजर आ रहे हैं बादल तो
आ जा रहे हैं लेकिन बारिश
की एक बूँद भी न गिरने से
किसानों को शंका है कि अगर
बारिश न हुई तो धान की फसल
उस साल लेना किसानों के लिये
बहुत ही मंहगा पड़ेगा...

अतः इस बात को लेकर
किसान बहुत चिन्तित नजर
आ रहे है.अब यह देखना है
कि बारिश कब से शुरू होगी...

-------jaychand prajapati

बुधवार, 29 जून 2016

जैतापुर गाँव की खाशियत

हंडिया तहसील के जैतापुर गाँव के लोग
बहुत ही सीधे सादे लोग हैं.विचारों में तल्लीन
रहने वाला गाँव अत्यंत सुंदर खुशनुमा में है.
कोई दिखावटी पन नहीं.सुंदर भावाभिव्यक्ति
प्रदान करने वाला जैतापुर गाँव एक दूसरे के
सहयोग में भागीदार रहता है..ऐसे जैतापुर
के सभी गाँववासियों को नमन करता हूँ...



--------jaychand prajapati

जैतापुरन्यूज में आपका स्वागत है....

सभी ग्रामवासियों का जैतापुर न्यूज
में स्वागत है.गाँव का समाचार जानिये
इस ब्लॉग पर ..आपके लिये हाजिर हैं
माननीय कवि व लेखक जयचन्द प्रजापति
जी...